बटाला (न्यूज डेस्क) पंजाब सरकार एवं पुलिस की और से नशा तस्कर के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बटाला पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6.5 किलोग्राम हेरोइन, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार मिलने से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
नशे के साथ अब हथियारों की सप्लाई भी जारी
प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी बटाला डाॅ. महताब सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 30 मार्च को विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर दो अज्ञात आरोपितों ने एक घर पर गोलियां चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपितों की पहचान सुखचैन सिंह और वंश के तौर पर की गई थी और पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
इन दोनो की पूछताछ के दौरान आरोपि वंश ने बताया था कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल रवि पुत्र दलजीत सिंह वासी राएपुर और एक अन्य नाबालिग लड़के से लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपितों को मामले में नामजद किया और आरोपित रविपाल सिंह को गिरफ्तार किया। इसी दौरान रविपाल सिंह ने बताया कि वह विदेश में बैठे अपने आका के कहने पर पहले भी पिस्टलों का आदान प्रदान कर चुका है।
अपने हैंडलर के कहने और बताई हुए जगह से वह पिस्टल लेकर आता है। हैंडलर के कहने पर ही एक अन्य आरोपित निशान सिंह वासी मूलियांवाल को भी दिया है। पुलिस ने इस मामले में नो-दस की दरमियानी रात को आरोपित निशान सिंह को भी अमृतसर के कमला देवी एवून्यू से गिरफ्तार कर एक फाचुनर गाड़ी को मामले में शामिल कर कब्जे में ले लिया है।
नेटवर्क के लिंक खोज रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। इसके लिए आगे और पीछे के सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और संबंधित एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को बटाला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे नशा तस्करों और अवैध हथियार सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच पाएगा।