Sunday, 12 April 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- ईरान को हथियार भेजने पर बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ेंगी

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- ईरान को हथियार भेजने पर बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ेंगी

 

नई दिल्ली (न्यूज नेटवर्क) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य सफलता पर जोर देते हुए दावा किया कि तेहरान की नौसेना, रडार और वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और उसके कई प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं।

 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पास अब ना नौसेना बची है, ना रडार और ना ही वायुसेना। उनके कई नेता मर चुके हैं। उन्होंने कई साल शासन किया, अब वे चले गए।

 

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान उन खबरों के जवाब में दिया, जिनमें दावा किया गया था कि चीन ईरान को हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने चीन को साफ चेतावनी दी कि अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Published on: 12 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008