Saturday, 11 April 2026
Jagraon: स्कार्पियो में सवार तीन नशा तस्कर हेरोइन सहित  गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Jagraon: स्कार्पियो में सवार तीन नशा तस्कर हेरोइन सहित  गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Jagraon: स्कार्पियो में सवार तीन नशा तस्कर हेरोइन सहित  गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

लुधियाना (विपन शर्मा) पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जगराओं सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कार्पियो गाड़ी में घूम रहे तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ सबू (निवासी गांव अक्कूवाल), अर्शदीप सिंह उर्फ सोनू (निवासी आदर्श नगर, श्री मुक्तसर साहिब) और आकाशदीप सिंह उर्फ टली (निवासी गांव मलक) के रूप में की है।

आरोपियों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Published on: 11 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008