Wednesday, 15 April 2026
जालंधर के किला मोहल्ला से एक्टिवा नंबर PB08 - FA - 6581 लेकर चोर हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

जालंधर के किला मोहल्ला से एक्टिवा नंबर PB08 - FA - 6581 लेकर चोर हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

जालंधर (नीरज जिंदल गोल्डी) जालंधर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं ओर लूट की वारदातें शहर में लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला जालंधर के किला मोहल्ला खींगरा गेट से है। यहां गुप्ता हैंडलूम की दुकान के बाहर दुकान मालिक प्रदीप गुप्ता की खड़ी एक्टिवा नंबर PB08 - FA - 6581को लेकर चोर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरा की वीडियो फुटेज में चोर एक्टिवा को लेकर जा रहा साफ दिख रहा हैं। दुकान मालिक की और से चोर की वीडियो ओर फोटो जनतक की गई है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

उन्होंने कहा अगर इस चोर की किसी के पास कोई भी जानकारी हो या मिलें तो तुरंत थाना नंबर 3 के एस एच ओ तीन जतिंदर सिंह के नंबर 95929-14113 व उजला केसरी से नीरज जिंदल के नंबर 90418-41008 व प्रदीप गुप्ता के नंबर 98150-88685 पर आप सम्पर्क कर सकते हो। प्रदीप गुप्ता का कहना कि अगर कोई इस फरार चोर की जानकारी देगा तो उसका नाम गुप्त रख कर उसको उचित ईनाम दिया जाएगा।

इस बाबत थाना नंबर तीन में शिकायत की गई हैं। थाना नंबर तीन के एस एच ओ जतिंदर सिंह का कहना हैं रिपोर्ट लिख ली गई हैं और इस की जानकारी आगे कंट्रोल रूम पर भी  दे दी गई हैं। उन्होंने कहा इलाके में क्राइम करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, इस चोरी की वारदात को जल्द ट्रेस कर आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 15 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008