Tuesday, 21 April 2026
मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 2 गुर्गों को 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल सहित किया काबू

मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 2 गुर्गों को 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल सहित किया काबू

 मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 2 गुर्गों को 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल सहित किया काबू

तरनतारन (न्यूज नेटवर्क) तरनतारन थाना पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत गांव कैरो के पास मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 2 गुर्गों को काबू किया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना सिटी पट्टी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के 2 गुर्गे गांव कैरो के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह और पुलिस चौकी कैरो की टीम ने इलाके में गश्त शुरू की। जब पुलिस पार्टी गांव कैरो में घराट के पास पहुंची तो एक बाइक सवार 2 संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पैरों में गोली मार काबू किया। आरोपियों से 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई । आरोपियों की पहचान अमन कुमार उर्फ अमन निवासी खेमकरण और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा निवासी वल्टोहा के रूप में हुई है। आरोपी लवप्रीत के खिलाफ पहले से 8 और अमन के खिलाफ 2 केस दर्ज हैं।

 

 

Published on: 20 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008