Sunday, 12 April 2026
नशा तस्कर महिला किरणदीप कौर उर्फ किरना 22 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

नशा तस्कर महिला किरणदीप कौर उर्फ किरना 22 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

 

मोगा (सुखविंदर सिंह सुक्खा) मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने गश्त के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर जवाहर नगर क्षेत्र में पी मार्का फैक्ट्री के पास छापा मारा। पुलिस ने किरणदीप कौर उर्फ किरना नामक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला नशा तस्कर को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में नशे और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Published on: 12 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008