Tuesday, 21 April 2026
पंजाब पुलिस का गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, प्रदेश में 639 ठिकानों पर छापेमारी कर 239 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, प्रदेश में 639 ठिकानों पर छापेमारी कर 239 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर रेड की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत कई संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं।

639 ठिकानों पर पुलिस की रेड

इस संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब भर में कुल 639 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में 239 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा 6 घोषित अपराधियों को भी दबोचा गया, जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

अवैध हथियार भी बरामद

पुलिस द्वारा इस अभियान में 4 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन आपराधिक घटनाओं में होना था। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से गैंगस्टर नेटवर्क की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

अभियान में अब तक 22,144 गिरफ्तारियां

 

पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 22,144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य में गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करना और राज्य में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।

जनता से सहयोग के लिए किया अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गैंगस्टर गतिविधियों, हथियारों या आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी किसी भी जानकारी को गुमनाम रूप से साझा करें। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है।

 

 

Published on: 20 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008