जालंधर (नीरज जिंदल) : वृंदावन नाव दुर्घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संघ के पंजाब प्रांत के संघचालक इकबाल सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना में पंजाब के जगराओं, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब व मोगा जिलों के श्रद्धालुओं के मारे जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संघ पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
संघ RSS ने वृंदावन नाव दुर्घटना पर जताया शोक, कहा-हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ
Sponsored
Promote Your Local Business Here
Reach nearby readers with your shop, service, or event. Book this ad slot today.
Contact For Ad BookingPublished on: 12 Apr 2026