उत्तरप्रदेश (न्यूज डेस्क) वृंदावन के यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।मृतकों में लुधियाना और जगराओं के एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। सभी श्रद्धालु चार दिन की यात्रा पर आए थे।सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह ही लुधियाना और जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।