Sunday, 12 April 2026
World के लिए सबसे बुरा Sunday, ईरान-अमेरिका वार्ता टूटी, खाली हाथ इस्लामाबाद से वापस लौटे जेडी वे

World के लिए सबसे बुरा Sunday, ईरान-अमेरिका वार्ता टूटी, खाली हाथ इस्लामाबाद से वापस लौटे जेडी वे

इस्लामाबाद (उजाला केसरी न्यूज नेटवर्क) पाकिस्तान से वर्ल्ड की फिक्र बढ़ाने वाली खबर आ रही है। यहां इस्लामाबाद में जारी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बीच में ही टूट गई है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान बातचीत की टेबल पर तो आए लेकिन दोनों में कोई बात नहीं बनी। इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कई मुद्दों पर बात हुई लेकिन बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी डील के अमेरिका वापस लौट रहे हैं।हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस और ईरान, दोनों ने कहा था कि कुछ मतभेदों के बावजूद बातचीत जारी है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के साथ शनिवार को इस बात पर चर्चा की कि सीजफायर को कैसे आगे बढ़ाया जाए। दो हफ्तों का यह सीजफायर लेबनान में इजरायली हमलों के कारण खतरे में है।

अब तक क्या-क्या हुआ?

 

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉप और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल हैं। वहीं, ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबा, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और सीनियर डिप्लोमैट अली बाघेरी कानी शामिल हैं।

बातचीत दोपहर 1 बजे इस्लामबाद के सेरेना होटल में ईरानी नेताओं ने बातचीत शुरू की थी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत से पहले ईरानी नेताओं ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। यह चर्चा 15 घंटे से भी ज्यादा चली और रविवार तड़के लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर खत्म हुई।

अमेरिका और ईरान के बीच ये बातचीत इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही है। पाकिस्तान इसमें मध्यस्थता कर रहा है। अमेरिकी और ईरानी नेता अलग-अलग कमरे में बैठे हैं और पाकिस्तान एक-दूसरे तक मैसेज भेज रहा है।

ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को दिनभर चली बातचीत के बाद दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने दिनभर बनी सहमति को लिखित रूप में दर्ज किया और एक-दूसरे से दस्तावेज साझा किए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वे कई घंटों से मिल रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जीत हमारी ही होगी। हो सकता है कि वे कोई डील करलें। हो सकता है कि न करें. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से जीत हमारी ही है। जहाज रवाना हो रहे हैं और हमारे देश की ओर बढ़ रहे हैं। हम बड़े-बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं।'

ईरान का कहना है कि कुछ मतभेदों के बावजूद बातचीत जारी रहेगा। ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर और ईरान और अमेरिका की टीमों की सहमति से बातचीत का एक राउंड और होगा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार तड़के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि वह ईरान के साथ बिना किसी समझौते के वाशिंगटन वापस लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज़्यादा बुरी खबर है, न कि यूएस के लिए। वेंस ने कहा, बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने हमारी शर्तें मानने से मना कर दिया है।

 

 

 

Published on: 12 Apr 2026

Author Info

Neeraj Jindal
editor@ujalakesari.in
+91 90418 41008